गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने गांवों में 59 संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए पूर्वांचल विकास निधि से निर्माण के लिए प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गयी है। इस संदर्भ में एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक ने बताया कि विभिन्न ब्लाकों में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रस्ताव पर 59 संपर्क मार्गों के लिए पूर्वांचल विकास निधि से निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसमे 3.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। शीघ्र ही विभागीय कार्यवाही के बाद कार्य शुरु हो जायेगा। प्रदीप पाठक ने बताया कि पिछले आठ महीने में कार्यकर्ताओं और जनता के मांग पर जनपद में करीब 200 जले हुए ट्रांसफार्मर बदले गये हैं। उन्होने बताया कि सैदपुर गंगा ब्रिज पर लोहे की जाली लगाने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। लगभग दो करोड़ के लागत से जाली लगाये जायेंगे जिससे कि आत्महत्या, और दुर्घटना न हो सके।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….