Breaking News

गाजीपुर: भाजपा कार्यालय जाते समय कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

गाजीपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को राजनीतिक बदले की भावना से फँसाए जाने के विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र, मंसूर जैदी सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीती रात से ही हाउस अरेस्ट कर रखा था। गुरुवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन छावनी लाइन स्थित कार्यालय के पास भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस तैनात कर कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक रोका गया और कई को हिरासत में लेकर कोतवाली बैठा दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा, “यह भाजपा की बौखलाहट का जीता-जागता प्रमाण है। कई वर्षों से ईडी, सीबीआई और पुलिस के दम पर कांग्रेस को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा भूल गई है कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामलों में फँसाकर भाजपा अपनी नाकामी छिपाना चाहती है।” उन्होंने कहा कि महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों की बदहाली और संविधान पर हमले से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार विपक्ष पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है, लेकिन कांग्रेस देश की सड़कों पर उतरकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी। वहीं भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, रईस अहमद, आलोक यादव, आशुतोष गुप्ता, किरण, नजमा, लाडली, रुखसाना, अफसाना, हामिद अली राघवेंद्र चतुर्वेदी एवं देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया। विरोध को प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से यह आईसीसी सदस्य रविकांत राय पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह राघवेंद्र सतीश उपाध्याय ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना राशिद सदानंद गुप्ता प्रवीण दुबे आदि लोग रहे। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट चेतावनी देती है कि दमन, गिरफ्तारी और हाउस अरेस्ट से न कांग्रेस रुकेगी, न गांधी परिवार की सच्चाई दबेगी। यह संघर्ष अब सड़क से सदन तक और तेज़ होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …