Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर में मनाया गया किसान दिवस  

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर ने 23 दिसंबर 2025 को किसान सम्मान दिवस  मनाया, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को चिह्नित करता है। इस अवसर पर किसानों के योगदान को सम्मानित करने और उनकी चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए कृषि वैज्ञानिको ने  किसानों की समस्याओं को सुना और खेती में गुणवत्ता उत्पादन हेतु नए आयाम भी बताएं, जैसे कि जलवायु परिवर्तन में फसलों का चुनाव, उचित मूल्य निर्धारण, खेती में आधुनिक तकनिकी का उपयोग के साथ साथ वी. बी .जी .राम. जी. अधिनयम, केंद्रीय विषय “विकसित भारत 2047 , वैश्विक कृषि में एफपीओ की भूमिका, जल संरक्षण , प्राकृतिक खेती आदि पर विस्तार से वैज्ञानिको ने बताया I डॉ0  दीपक प्रजापति (मृदा वैज्ञानिक) ने किसानों को अवगत कराया कि केचुआ खाद सब्जियों की खेतों में प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति  जैसे, मिट्टी में  कार्बन, नत्रज़न, फास्फोरस, पोटेशियम एवं भौतिक गुण मैं भी वृद्धि होता है, रबी की फसलें जैसे -गेहूँ , सरसों,  चना , मटर एवं मसूर पर  निरन्तर   अन्तराल पर जीवामृत का छिड़काव करने से कीटों का प्रकोप कम हो जाता है I घनजीवामृत  को मिटटी में  मिलाने से जैविक कार्बन की मात्रा में बढोत्तरी होती है, जिसमें सूक्ष्म जीवों की संख्या  बढ़ जाती है I डॉ पंकज  कुमार ( कृषि अभियांत्रिक वैज्ञानिक ) ने  फसल अवशेष प्रबंधन पर विस्तार से बताया, डॉ0 शशांक सिंह  (उद्यान  वैज्ञानिक), मालिगिरि की वानिकी फसलों में उपयोगिता को बताया, डॉ ‚ नरेंद्र प्रताप  (अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन वैज्ञानिक) मोटे अनाज के उत्पादन करने के लिए किसानों से आग्रह किया I डॉ जे. पी. राम (प्रक्षेत्र प्रबंधक) प्रक्षेत्र पर लगे रबी की फसलों के रोगथाम के बारे में बताया एवं डॉ. जे. पी. सिंह  (अध्यक्ष, के. वी. के.  ) ने  प्रधानमंत्री जी के  जन्म दिवस  , शिक्षा  के साथ साथ  राजनितिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया त्तथा केदार मास्टर, तेजबहादुर सिंह ,अवनीश कुमार राय ,प्रेमचंद पासवान, ,ज्योति देवी, गीता देवी, सूबेदार यादव, जंगी यादव, शम्भू बिन्द आदि प्रगतिशील कृषक एवं कृषक महिलाओं को किसान सम्मान दिवस  के सुबह अवसर अंगवस्त्र , माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …