Breaking News

गाजीपुर: भाजपा के पूर्व मंडल अध्‍यक्ष पारसनाथ सिंह का निधन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिरनो मंडल के पूर्व अध्यक्ष बिरनो गांव निवासी पारसनाथ सिंह 75 वर्ष का रविवार सायं काल बीमारी के कारण निधन हो गया। पारसनाथ सिंह अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री व पत्नी सुनीता सिंह को छोड़ गए है।इनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शोक की लहर है ।पारस नाथ सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय के कार्य काल मे मंडल अध्यक्ष रहे थे।इनके निधन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने दुख व्यक्त किया तथा इसे पार्टी की क्षति बताया।पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र, राकेश यादव,मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मन्नू राजभर, हनुमान यादव आदि भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने पारस नाथ सिंह के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा उनके पार्थिव शरीर पर मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने पार्टी झंडा ओढ़ाया। अंत्येष्टि स्थल गाजीपुर श्मशानघाट पर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय,राम नरेश कुशवाहा, विजय शंकर राय आदि नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पूर्व मंडल अध्यक्ष पारसनाथ सिंह को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि बड़े सुपुत्र शैलेश सिंह ने दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …