Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का छात्रा सेजल गुप्ता ने नाम किया रोशन, राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्‍वर्ण पदक

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की बी.टेक. मैकेनिकल चतुर्थ वर्ष (अंतिम वर्ष) की मेधावी छात्रा सेजल गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से एक बार फिर विश्वविद्यालय तथा उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। फरीदाबाद, हरियाणा में 7 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय क्लासिक बैंच प्रेस प्रतियोगिता में सेजल गुप्ता ने 53 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर महिला कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 87.5 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि सुश्री सेजल गुप्ता की लगन और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इससे पूर्व भी उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग एवं बैंच प्रेस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें कई पदक जीतकर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जो दर्शाती है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी ने सेजल गुप्ता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा वे विश्वविद्यालय के खेलकूद एवं शैक्षणिक मानकों को ऊंचाई प्रदान कर रही हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय मिश्रा एवं पी.जी. डीन प्रो. जीऊत सिंह ने सेजल गुप्ता को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बी. के. पाण्डेय ने भी सेजल गुप्ता को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है तथा ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …