Breaking News

गाजीपुर: बॉक्सिंग स्टेट कैम्प के लिए साधना राजभर का चयन

गाजीपुर। गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, गैबिपुर की होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी साधना राजभर का चयन उत्तर प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग कैम्प के लिए किया गया है । यह विशेष प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में प्रदेश की अंडर 19 टीम का बेहतर प्रदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 21 से 30 जनवरी तक लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि साधना राजभर ने 24 व 25 सितंबर 2025 को लखनऊ में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया था । इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता (SGFI) के लिए उत्तर प्रदेश टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया । गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, गैबिपुर के प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार सिंह ने साधना की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “साधना एक अत्यंत मेहनती, अनुशासित एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं । उन्होंने विद्यालयी स्तर से लेकर फेडरेशन लेवल तक की प्रत्येक प्रतियोगिता में निरंतर पदक जीतकर स्वयं को सिद्ध किया है ।”श्री सिंह ने आगे बताया कि साधना राजभर अब तक 6 राज्य स्तरीय पदक एवं 2 राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में भी साधना शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करेंगी और एक बार पुनः गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, जनपद गाजीपुर एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी ।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …