Breaking News

गाजीपुर: समाजसेवी डा० सुरेंद्र नाथ राय ने असहायो में वितरीत किया कंबल

गाजीपुर।  इस भीषण ठंड को देखते हुए स्थानीय क्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी एवं राहुल हास्पीटल के निदेशक  समाजसेवी डा० सुरेंद्र नाथ राय ने कुल  500 से अधिक असहायों को कम्बल का वितरण किया। कम्बल पाकर मजलूमों को कुछ राहत मिली।इस अवसर पर युवा  समाजसेवी डा० राहुल राय ने कहा कि गरीबों, मजलूमों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई बड़ा कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से हमें काफी आत्मसंतुष्टि  मिलती है।उन्होंने लोगों का आवाह्न किया कि इस पुनीत कार्य में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीबों की मदद करें  और इस मानवीय सरोकार का हिस्सा बनें। जिससे  लोगों को मानवीय सहायता हो सके।इस मौके पर मीरा राय, जिला पंचायत प्रतिनिधि रबींद्र राय, डा० रोहित  राय , डा० राहुल राय, त्रिलोकी राय, अखिलेश राय,बबलू चौधरी , शिवजी  राय , कृष्ण कुमार राय गोल्डेज, सत्यम राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …