Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के दो छात्राओं ने राष्‍ट्रीय परीक्षा एनपीटीईएल में प्राप्‍त किया देश में प्रथम स्‍थान

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के छात्रों ने आई आई टी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय परीक्षा एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग) में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय ने कुल 919 छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में सफलता हासिल कर प्रमाणपत्र प्राप्त किए। विभाग स्तर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन सिविल इंजीनियरिंग विभाग का रहा। सिविल इंजीनियरिंग विभाग की एक छात्रा ने पूरे देश में प्रथम स्थान, देश में शीर्ष 1% में 17 छात्र, देश में शीर्ष 2% श्रेणी में 19 छात्र, तथा देश में शीर्ष 5% श्रेणी में 24 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के 10 छात्रों और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 14 छात्रों ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बी टेक तृतीय वर्ष के सर्वाधिक 65 छात्रों ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया जिसमें देश में शीर्ष 1% में 17 छात्र, देश में शीर्ष 2% में 19 छात्र, तथा शीर्ष 5% में 29 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय की दो छात्राओं अपने अपने पाठ्यक्रम में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया:

  1. कुमारी निशा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, 2021 पासआउट बैच) ने कोर्स “Moral Thinking: An Introduction to Values and Ethics” (नैतिक चिंतन: मूल्यों और नैतिकता का परिचय) में टॉप किया।
  2. हर्षिता राव (सिविल इंजीनियरिंग विभाग, फाइनल ईयर) ने कोर्स “Geosynthetics and Reinforced Soil Structures” (जियोसिंथेटिक्स एवं प्रबलित मिट्टी संरचनाएं) में टॉप किया।

इन उपलब्धियों के साथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने निम्न प्रमाणपत्र प्राप्त किए:

13 छात्रों को Elite + Gold प्रमाणपत्र (90% से अधिक अंक),

149 छात्रों को Elite + Silver प्रमाणपत्र (75% से 90% के बीच अंक),

510 छात्रों को Elite प्रमाणपत्र (60% से 74.99% के बीच अंक),

247 छात्रों को Successfully Completed प्रमाणपत्र (40% से 59.99% के बीच अंक)।

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर विभिन्न शिक्षकों,और विभागाध्यक्षों ने बधाई दी। माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “ये परिणाम हमारे छात्रों की क्षमता और हमारी शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण हैं।”

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …