Breaking News

गाजीपुर: मुख्‍यमंत्री राज्य औद्योनिक विकास योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरु

गाजीपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि जनपद गाजीपुर के समस्त औद्यानिक कृषक भाईयों के लिये वर्ष 2025-26 में उद्यान विभाग द्वारा संचालित नवीन योजना मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना का लाभ लेने हेतु विभाग की बेवसाइट पर आनलाइन पंजीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। योजना के लाभbdt.uphorticulture.in  पर ‘‘प्रथम आवक प्रथम पावक‘‘ के सिद्धान्त पर देय है। योजना में उपलब्ध अनुदान DBT    /काइन्ड DBT     के माध्यम से देय है। विशेष जानकारी के लिये कार्यालय में किसी भी कार्य दिवसों में सम्पर्क करें। किसान आधार कार्ड, बैंक पास बुक, अद्यतन खतौनी, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ स्वयं/जनसुविधा केन्द्रों अथवा कार्यालय में आकर संचालित योजनाओं में पंजीकरण करा सकते है। स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र से पंजीकरण उपरान्त कृषक को अभिलेख कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर जमा करना होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …