गाजीपुर। पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 28 से 30 जनवरी 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद में आयोजित किया जा रहा है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आज दिनांक 22-01-2025 को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया, फ्रीस्टाइल में कुल 70 बालक एवं ग्रीको रोमन में कुल 45 बालको ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 14 खिलाडियो का चयन किया गया, चयनित खिलाड़ियो का मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 23-01-2026 को डॉ0 सम्गूर्णानन्द स्पोर्टस स्टेडियम सिगरा वाराणसी में प्रातः 9 बजे से किया जायेगा, चयनित खिलाड़ियो की सूची जिसमें फ्रीस्टाइल में 57kg भरत यादव, 61kg सन्तोश यादव, 65kg प्रिंस यादव, 70kg अनिल यादव, 74kg शुभम् यादव, 79kg विशाल यादव, 86kg शैलेन्द्र पाल, 92kg मो0 इरशाद , 97kg पियूश यादव रहें। ग्रीको रोमन में 55kg गौरव यादव, 60kg आयुश यादव, 63kg सूरज चौहान, 67kg शिवेन्द्र यादव, 87kg नितिन यादव रहें। निर्णायक के रुप में कुश्ती प्रशिक्षक नेहरु स्टेडियम गाजीपुर प्रेमचन्द यादव, सिकन्दर सोनकर कुश्ती प्रशिक्षक करमपुर, संजय यादव, छोटू यादव रहें।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….