गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त पत्र के अनुसार सत्र 202६-27 हेतु आरम्भ हुए ट्रायल पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जनवरी 202६ निर्धारित की गई है | अंतिम 03 दिनों की समयावधि को देखते हुए उन्होंने मंडल के समस्त खिलाड़ियों से अपील की कि पूर्वांचल विशेषकर गाजीपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले जनपद यथा आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया एवं गाजीपुर जनपद के सभी इच्छुक खिलाडी https://registration.upca.tv/login लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण अंतिम निर्धारित तिथि 30 जनवरी 202६ तक पूर्ण कर लें तथा एक सप्ताह के समय सीमा के अंतर्गत पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पंजीकरण का पुष्टि करा लें । पंजीकरण में आने वाले किसी भी असुविधा अथवा ऑनलाइन अथवा नगद भुगतान हेतु खिलाडी गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा परिसर (एसबीआई एटीएम के बगल में), लाल दरवाजा, गाजीपुर आकर नरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर – 8112529953) एवं रंजन सिंह (मोबाइल नंबर 7007684929) अथवा मऊ जनपद में आर्यन सिंह (मो.नं 9151625409) – शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ एवं बलिया में अजित कुमार सिंह (मो० 9616110058) – संतरा सदन, वीर लोरिक स्टेडियम तिराहा, बलिया तथा जनपद देवरिया में नागेन्द्र त्रिपाठी (मो० नंबर 9839337741) शॉप नंबर 2, काम्प्लेक्स नंबर 4, भुजौली कॉलोनी, पानी टंकी के पास, देवरिया से सम्पर्क कर सकते हैं |उन्होंने बताया कि चालान के भुगतान में रियायत करते हुए एक सप्ताह अधिक का समय दिया गया है | सभी खिलाडी अपना शुल्क भुगतान 07 फरवरी 2026 तक कर पंजीकरण की पुष्टि हेतु स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा पंजीकरण स्लिप पर मंडल कार्यालय आकर मुहर सहित भुगतान प्राप्ति हस्ताक्षर करा लें |
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….