गाजीपुर। लालसा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस रायपुर बहरियाबाद के तत्वावधान में टैलेंट हंट प्रोग्राम परीक्षा 2025-26 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी ग्रुप के प्रबंध निदेशक इंजी. अजय यादव ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को दी। उन्होने बताया कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम परीक्षा- 2025-26 कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए आयोजित की जा रही है। हाई स्कूल (9वीं और 10वीं) के लिए परीक्षा तिथि सात फरवरी 2026 और इंटरमीडिएट (11वीं और 12वीं) के लिए परीक्षा तिथि 8 फरवरी होगा। उन्होने बताया कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम परीक्षा एक प्रतियोगी परीक्षा है जिसका उद्देश्य कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे विज्ञान स्ट्रीम के मेधावी छात्रों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा शिक्षार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, तार्किक सोच और वैचारिक समझ को बढ़ावा देना है। विज्ञान विषयों में प्रतिभावान छात्रों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना, स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना, आकर्षक पुरस्कारों और सम्मानों के माध्यम से छात्रों को प्रेरित करना, स्व-मूल्यांकन और प्रदर्शन तुलना के लिए एक मंच प्रदान करना। इंजी. अजय यादव ने बताया कि कक्षा 9, 10, 11 या 12 में अध्ययनरत छात्र। केवल विज्ञान स्ट्रीम के छात्र ही पात्र हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय/बोर्ड के छात्र आवेदन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि परीक्षा का तरीका: ऑफलाइन (ओएमआर / लिखित), प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), प्रश्नों की कुल संख्या: 100 और सभी प्रश्न एक अंक के हैं।, कुल अंक: 100 (कोई नकारात्मक अंकन नहीं है), माध्यम: अंग्रेजी / हिंदी, अवधि: 120 मिनट की होगी। उन्होने बताया कि कक्षा IX और XX के लिए पाठ्यक्रम: भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान, कक्षा XI और XII के लिए पाठ्यक्रम: भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित/जीव विज्ञान, सामान्य ज्ञान होगी। इंजी. अजय यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के विजेता को लैपटॉप, द्वितीय टैबलेट, तृतीय को साइकिल और इस अन्य विजेताओं को स्मार्ट वॉच मिलेगा। इसके अलावा सभी पुरस्कार विजेताओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। अधिक जानकारी के लिए ललसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पता: रायपुर गाजीपुर के मोबाइल नम्बर 9897677977, 7208711250 व ईमेल: vipgzp2019@gmail.com पर संपर्क करें।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….