Breaking News

मऊ: 75 लाख रूपये के गांजे के साथ तस्‍कर गिरफ्तार, 1.530 किलो चरस व कार बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्वेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के नेतृत्व  में दिनांक 18.02.2026 को थानाध्यक्ष दक्षिण टोला मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मिर्जाहादीपुरा मोड़ पर एसओजी व स्वाट टीम के साथ अपराध तथा अपराधियो के बारे में चर्चा कर रहे थे कि उसी समय मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया की बढुआ गोदाम की तरफ से एक व्यक्ति नाजायज चरस लेकर स्वीफ्ट डिजायर कार से आ रहा है, जो मतलूपुर होकर सठियांव से एक्सप्रेस वे पकड़ कर हरियाणा जायेगा, मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर मौजूद पुलिस बल को साथ में लेकर मतलूपुर फ्लाई ओवर पहूंचकर पुलिस टीम को दो टीमो में विभक्त कर आने वाली कार का इन्तजार करने लगे की कुछ ही देर में एक सफेद स्वीफ्ट डिजायर कार आती हूई दिखाई दी,जिसको देखते ही मुखबिर खास ने इशारा करके बताया कि यही जो कार आ रही है, वही है, मुखबिर खास मौके से हट बढ गया,पुलिस टीम द्वारा आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार को आगे से रोकने का प्रयास किया गया तो कार चला रहे व्यक्ति द्वारा कार को पीछे मोड़ कर भागना चाहा कि पीछे से भी लगी दुसरी पुलिस टीम ने रोक लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति को कार से उतारकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र कुमार राय पुत्र रामेश्वर राय निवासी मकान न0 2अ/412 आवास विकास कालोनी हरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया बताया तथा कार की डिग्गी में चरस होने की बात बतायी जिसकी सूचना पर क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना महोदय भी मौके पर आ गये, जिनके द्वारा पूछताछ किया गया तथा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के द्वारा चलायी जा रही कार की डिग्गी से 1.530 किग्रा0 नाजायज चरस बरामद हूई । पूछताछ पर बताया कि वह चरस को लेकर हरियाणा में जाता है, वही पर जाकर बेच देता है, हर बार रास्ता बदल बदल कर जाता है, इस बार भी बलिया से हरियाणा जाने के लिए लिए निकला था, आजमगढ़ में सठियांव के एक्सप्रेस वे पकड़ कर हरियाणा चला जाता ।  वही पर चरस बेच देता । पकड़े गये अभियुक्त को समय 22.35 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …