Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज गाजीपुर के श्री अन्‍न उत्‍पाद की जिले में बढ़ी लोकप्रियता

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज गाजीपुर के श्री अन्‍न उत्‍पाद की पूरे जिले में लोकप्रियता बढ़ गयी है। इस संदर्भ में कृषि विज्ञान केंद्र के मिलेट्स प्रोसेसिंग प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर में पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रेरणा से मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट लगायी गयी है। जहां से मोटे अनाज के रुप में सावा का चावल, कंगनी का चावल, कोदो को चावल, रागी, बाजरा का आटा, उत्‍पादन किया जाता है। प्राकृतिक खेती द्वारा बाजरे का उत्‍पादन किया जाता है इसके बाद उसका आटा बनाया जाता है। यह आटा हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी लाभदायक है। उन्‍होने बताया कि मोटे अनाज के सेवल से हमारे शरीर की आवश्‍यक पोषक तत्‍व जैसे प्रोटीन फाइवर, आयरन, कैल्शियम, फास्‍फोरस, मैगनीशियम, जिंक, विटामीन, थायमीन, फोलिक एसिड पर्याप्‍त मात्रा में पाये जाते हैं जबकि दूसरे अनाज जैसे गेहूं और चावल में बहुत कम पाये जाते हैं। गेहूं और चावल हमारे शरीर के विकास के लिए पर्याप्‍त नही है। शूगर और बीपी के मरीजों के लिए मोटे अनाज का सेवन लाभदायक माना जाता है। उन्‍होने जनपदवासियों से अपील किया है कि अपने भोजन में पर्याप्‍त मात्रा में मोटे अनाज का सेवल करें। अधिक जानकारी के लिए 9415915141, 8518436643 पर संपर्क करें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …