Breaking News

गाजीपुर: JEE Mains-2026 के घोषित परिणामों में एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल के छात्रों ने किया दमदार प्रदर्शन

गाजीपुर। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Mains-2026 के घोषित परिणामों में MJRP पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम रौज़ा, गाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र शिवम कुमार ने 98.75 परसेंटाइल प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सुजीत कुमार राय ने 96.92 परसेंटाइल, अमन कुमार ने 96.75 परसेंटाइल, तान्या यादव ने 96.54 परसेंटाइल, प्रिंश श्रीवास्तव ने 93.92 परसेंटाइल तथा सूरज मिश्रा ने 90.95 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा तथा मैनेजर राजेश सिंह कुशवाहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च उपलब्धियों के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …