Breaking News

गाजीपुर: जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्‍पन्‍न, कुल 64 आवेदन हुए प्राप्‍त

गाजीपुर! अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिला सैनिक बन्धु बैठक की कार्यवाही जिला सैनिक बन्धु बैठक का प्रारंभ विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर के सम्बोधन से प्रारंभ हुआ।  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार द्वारा पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा उपरान्त यह पाया गया कि जनवरी महीने तक कुल 64 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिसमें 61 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 2 प्रकरण शस्त्र एवं 01 प्रकरण चकबन्दी विभाग का निस्तारण लम्बित है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सारे प्रकरणों को आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर सम्बंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाय। दिनांक 24.02.2026 को 13 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा दिया गया। जिसके निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में 52 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित थे। बैठक का समापन  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर ने अपने सम्बोधन से किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …