Breaking News

गाजीपुर: दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, टमाटर की नवरत्न चटनी बनाने की बताई गई विधि

गाजीपुर। जनपद के ग्राम पंचायत महमूदपुर सदर ब्लॉक पर राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में आज से दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी सदर राकेश सिंह के द्वारा किया गया। राजकीय फल संरक्षण केंद्र गाजीपुर द्वारा आयोजित ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण में महिलाओं ने चढ़-बढकर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को टमाटर की नवरत्न चटनी बनाने की विधि बताई गई। कार्यक्रम के दौरान तैयार की गई नवरत्न चटनी को वहां उपस्थित लोगों को टेस्ट कराया गया। चटनी का लुफ्त उठाते हुए लोगों ने स्वाद को खूब सराहा। इस क्रम में फल संरक्षण केंद्र प्रभारी सैयद हाशिम मोहम्मद ने ग्रामीणों को स्वरोजगार के कई टिप्स दिए। कहा कि आज भारत स्टार्टअप इंडिया के मुहिम को गति दे रहा है। इसके तहत ग्राम स्वरोजगार का महत्व अत्यधिक बढ़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि फल संरक्षण केंद्र गाज़ीपुर युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतु तरह-तरह के प्रशिक्षण अभियान जनपद के हर ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तर पर चला रहा है, जिसका लाभ ग्रामीण व युवाओं को लेना चाहिए। जिससे भारत सशक्त और मजबूत होगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रेम कुमार, ग्राम विकास अधिकारी धर्मदेव राम, ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: बूथ की मजबूती भाजपा की असली ताकत- अवधेश राजभर

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के मंडल कार्यशाला के अंतिम दिन महर्षि शिक्षण प्रशिक्षण …