Breaking News

सशस्‍त्र सीमा बल में 1060 कांस्‍टेबल पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल 1060 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद से तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। एसएसबी ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं. वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार 10वीं और 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल के बीच निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 21,700 से 81,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक https://ssc.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …