Breaking News

गाजीपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्‍सव  

गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद इण्टरनेशनल स्कूल सौरम मोड़( नंदगंज)  का वार्षिकोत्सव समारोह विद्यालय परिसर मे आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि स्वामी सदगुरू सरकार  ने मां सरस्वती चित्र के सामने दीप प्रज्वलित व  माल्यापर्ण करके किया। कार्यक्रम के आरम्भ में मां सरस्वती वंदना उत्कर्ष दूबे ,सुभाष यादव,अंश यादव,उज्वला सिंह, स्वागत गीत रतन चॊरसिया,अनन्या सिंह,आदित सिंह,सोनी यादव,पायल कुमारी,अश्वनी विश्वकर्मा,संजना कुमारी,रिया कुशवाहा,खुशी पाल,संजना पाल ने राष्ट्रीय गीत,नाटक,वेटी बचाओ सहित अनेक कार्यक्रम मे भाग लेकर वाहवाही लूटी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी सदगुरू सरकार ने कहा कहा शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर हॆ जिसके बिना मानव पशु तुल्य होता हॆ शिक्षक व छात्र के बीच पिता पुत्र का संबध होना चाहिए।जिस तरह मूर्तिकार पत्थर को तरास कर मूर्ति का रुप प्रदान करता हॆ उसी प्रकार शिक्षक सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा सकता हॆ।स्कूल के डायरेक्टर व प्रबंधक उदयनरायन यादव ने वताया नर्सरी से हाई स्कूल तक मान्यता सी बी एस सी बोर्ड से विद्यालय को मिल गया हॆ।सभी उपस्थित अभिभावको से विद्यालय सुचार रूप से चलाने के सहयोग व मार्गदर्शन की अपील किया।प्रधानाचार्य ए के स्वाई ने विद्यालय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। विशिष्ठ अतिथि भानू प्रताप यादव ने कहा स्वामी बिवेकानंद स्कूल ने अपने अल्प समय मे पठन पाठन के क्षेत्र मे बिशेष पहचान बनाया हॆ इसके लिए प्रबंधक/ डायरेक्टर उदयनारायन यादव बधाई के पात्र हॆ। स्कूल निरंतर प्रगति पथ की ओर अग्रसर रहॆ यही कामना हॆ ।इस अवसर पर प्रभाकर शर्मा,धनराज बिन्द,अमरजीत शर्मा,निरज पासवान,अनुसुइया सिंह,पूजा यादव,विनीत मिश्रा,प्रिती यादव,संजू यादव,अनामिका पटेल,शिल्पी,दूर्गा देवी,नरेन्द्र कुमार मॊर्य,अशोक मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …