गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी-2026 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयकों को डी.डी.ओ. पोर्टल के माध्यम से तैयार कर कोषागार में प्रस्तुत करते हुए आहरण करें, अथवा विलंबतम 20.03.2026 तक आहरण सुनिश्चित कर लें। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त आहरण वितरण अधिकारियो द्वारा अपरान्ह 03 बजे तक कोषागार मे बिल प्रस्तुत किया जायेगा जिसका कोषागार द्वारा सायं 05 बजे तक ट्रांजेक्शन अप्रूवल की कार्यवाही की जाएगी। यदि बजट में किसी प्रकार की भिन्नता हो तो कोषागार से बजट की प्रति प्राप्त कर उसका मिलान कर सकते हैं.। साथ ही मार्च 2025 में प्राप्त बजट के सापेक्ष देयकों को विलंबतम 25.03.2026 तक कोषागार में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दें। उन्होंने निर्देश दिया हैं की यदि किसी धनराशि का व्यपगत (लैप्स) होता है, तो इसके लिए संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….