Breaking News

माफिया नहीं अब जूट वॉल हैंगिंग प्रोडक्‍ट के लिए पूरे देश में जाना जाता है गाजीपुर- एमएलसी विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर।  योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर बुद्धवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विकास भवन के सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पूरी क्षमता के साथ यूपी और गाजीपुर का विकास हो रहा है। उन्‍होने बताया कि 2017 से पहले गाजीपुर एक माफिया के नाम पर ब्रांड के रुप में जाना जाता था, लेकिन 2017 के बाद आज सभी माफियाओं का सफाया हो गया है और जिले में विकास की किरण फैल गयी है। आज गाजीपुर माफिया नहीं वन डिस्‍ट्रि‍क्‍ट वन प्रोडक्‍ट, जूट वॉल हैंगिंग, के प्रोडेक्‍शन के लिए पूरे विश्‍व में जाना जाता है। योगी सरकार में नौ लाख से ज्‍यादा सरकारी नौकरी नौजवानों को दिये हैं। अयोध्‍या, काशी के साथ-साथ जिले के महाहर धाम और बिछुड़न महादेव को पर्यटक के रुप में विकसित हो रहा है। गाजीपुर में तीन हजार करोड़ लागत से बनने वाले उद्योग धंधे का एमओयू साइन हुए हैं। उन्‍होने बताया कि सीवन लाइन के बाद अब हर घर पेय जल योजना के तहत पूरे शहर में पेय जल की पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं इसके बाद नगर की सड़कें बन जायेंगी जिससे नागरिकों को राहत मिलेगा। उन्‍होने कहा कि सरकार अपने संकल्‍प के साथ-साथ सुरक्षा, सुशासन, और समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …