Breaking News

गाजीपुर: ममता की प्रतीक नारी अब सदन में उठायेंगी आवाज- जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह

गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन के विधानसभा स्तरीय अभिनन्दन सम्मेलन में,महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के प्रति महिलाओं ने आभार जताया,जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र मरदह मंडल दक्षिणी के अरखपुर गांव स्थित उत्सव वाटिका में बुधवार को भाजपा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योजनाओं के माध्यम से अनेकों काम किए ।लेकिन नारी शक्ति वंदन के माध्यम से महिलाओं को जन नेतृत्व की सबसे बड़ी जिम्मेदारी का अधिकार प्रदान कर  माताओ-बहनो को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण काम किया हे।अब भारी संख्या में महिलाएं विधायक-सांसद बनेंगी,नारी देश को भी चला सकती है,इसे समझने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सोच थी कि आधी आबादी को अधिकार मिले और उन्हें सशक्त किया जाए.इस सम्मेलन के माध्यम से आज देश भर की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रही है। संचालन कौशल्या यादव ने किया।इस अवसर पर,रंजू शर्मा,सरोज भारती, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रही।सके अलावा जखनियां विधानसभा का नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन सरोज मिश्रा की अध्यक्षता में आर एस पैरामेडिकल कॉलेज देवा दुल्लहपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि ममता,करूणा,श्रद्धा की द्योतक नारी अब देश व प्रदेश के सदन मे अधिकार के साथ आवाज बुलंद करेगी इसकी सोच को  भाजपा सरकार ने साकार किया है। कार्यक्रम का संचालन रीना सिंह ने किया।इस अवसर पर डा साधना तिवारी, तारा विश्वकर्मा, कौशल्या चौहान, प्रमिला विश्वकर्मा, पूनम चौहान आदि उपस्थित थी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …