गाजीपुर। मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल, जम्मू एवं कश्मीर) ने गाज़ीपुर स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित एवं लोकप्रिय नेता स्व० गुलाम कादिर राईनी साहब के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्व० राईनी साहब के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।उपराज्यपाल महोदय ने स्व० गुलाम कादिर राईनी साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक अत्यंत गद्दावर, ईमानदार, सहनशील, दूरदर्शी एवं ऊर्जावान नेता थे, जिन्होंने समाज सेवा और संगठन के प्रति अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्व० राईनी साहब केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनका व्यवहार, समर्पण और नेतृत्व क्षमता उन्हें विशिष्ट बनाती थी।मनोज सिन्हा जी ने कहा कि भाजपा गाज़ीपुर ने एक ऐसा कर्मठ, निष्ठावान एवं जनप्रिय नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई करना अत्यंत कठिन ही नहीं, बल्कि लगभग असंभव है। आने वाले समय में ऐसा व्यक्तित्व मिलना दुर्लभ होगा।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ सदैव खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार या उसके किसी भी सदस्य पर यदि कोई विपत्ति आती है, तो वे हर संभव सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्व० गुलाम कादिर राईनी साहब के परिवार के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस श्रद्धांजलि सभा में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत जी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी, वर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय जी, जिला सचिव किरण सिंह जी, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ जी, सुनील गुप्ता जी, नगर महामंत्री हेमंत त्रिपाठी जी, नगर सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गण उपस्थित रहे।सभी उपस्थित जनों ने स्व० गुलाम कादिर राईनी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….