Breaking News

गाजीपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

ग़ाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरम्मरपुर निवासी लालबहादुर यादव (28) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।बुधवार के दिन रात्रि साढ़े सात बजे के आस-पास की है। लालबहादुर डेयरी पर दूध देकर दुकान से नमक लेकर पैदल घर वापस जा रहा थे। उसी समय आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गिर गए। ग्रामीणों ने बताया कि  कुछ देर बाद लोंगो को आकाशीय बिजली लगने का पता चला। स्थानीय स्तर पर दिखाने के बाद स्वजन जमानिया  अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। लाल बहादुर हरि यादव के तीन पुत्रो में सबसे छोटा था। जिसका पिछले वर्ष विवाह हुआ था। ग्रामीण सहित पूरा परिवार घटना से स्तब्ध है। वही पत्नी पूनम का रो रोकर बुरा हाल।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आलू के दाम गिरने पर किसानो को सब्सिडी देगी योगी सरकार

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में …