Breaking News

ट्रेलर की टक्‍कर से नगर पालिका जमानियां के कर्मचारी की मौत

गाजीपुर। विद्युत पोल पर मरम्‍मत कर रहें नगर पालिका जमानियां के कर्मचारी रमाशंकर शर्मा को ट्रेलर के टक्‍कर मारने से मौत हो गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रामाशंकर शर्मा निवासी वार्ड नं.23 हरपुर जो नगर पालिका जमानियां में कर्मचारी थे, शनिवार को दोपहर में राजपुर पोखरा पर हाईड्रोलिक गाड़ी पर चढकर लाइन बना रहें थे तभी जमानियां की तरफ से आ रही ट्रेलर ने हाईड्रोलिक वाहन को टक्‍कर मार दी, गंभीर रूप से घायल रमाशंकर शर्मा को अस्‍पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्‍सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रेलर को कब्‍जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में ‘लमहें-2026’ में नवागंतुकों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी विभाग में शनिवार को बी.फार्मा के …