Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

गाजीपुर। बीती रात सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर डगरा गांव के पास गोरखपुर औड़िहार रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर सैदपुर के रावल गांव निवासी 55 वर्षीय ट्रैक्टर ड्राइवर अदालत यादव की मौत हो गई। पुलिस ने रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया। शनिवार को मृतक के सबसे छोटे पुत्र शिव प्रकाश की सूचना पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। अदालत यादव मूल रूप से सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौधा गांव के रहने वाले थे। सैदपुर कोतवाली अंतर्गत रावल गांव में अपने ससुर स्वर्गीय नरोत्तम यादव द्वारा दी गई अचल संपत्ति की देखभाल हेतु बीते कई वर्षों से ससुराल में ही रह रहे थे। वह अपन पीछे पत्नी लक्ष्मीना देवी के साथ तीन पुत्रों और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। जिसमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। मृतक के सबसे छोटे पुत्र शिव प्रकाश ने बताया कि चार दिन पहले पिताजी मम्मी के साथ ननिहाल से मौधा गांव स्थित पुश्तैनी घर गए हुए थे। जहां चाचा रामकरन यादव के साथ पुश्तैनी घर और जमीन के बंटवारे की बात चल रही थी। हम लोगों के दादाजी स्वर्गीय दीनानाथ की पूर्व में मौत हो चुकी है। इसलिए संपत्ति का बंटवारा दादी पिताजी और चाचा रामकरण यादव के बीच हुआ था। एक दिन पहले खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौधा पुलिस चौकी में इसकी पंचायत भी हुई थी। अब किन परिस्थितियों में रात को पिताजी ट्रेन से दुर्घटना का शिकार हो गए, हमें नहीं पता। सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मृतक की बाइक बरामद हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: रोटरी क्लब की नई अध्‍यक्ष होंगी विनीता सिंह

गाजीपुर। देवगन सिनेक्स सुहासिनी परिसर स्थित रोटरी क्लब गाजीपुर के कार्यालय में निदेशक मंडल की …