गाजीपुर। “प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा-2026” को पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.06.2026 को जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों- राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, आदर्श इण्टर कॉलेज महुआबाग, खालिसपुर इण्टर कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को परखा गया और निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए सीटिंग प्लान, समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता के कड़े इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की गई।केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा सख्त रखने तथा अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को पूर्णतः प्रतिबंधित करने को कहा गया है।परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन जामातलाशी (चेकिंग) करने तथा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल या किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री को केंद्र के भीतर न ले जाने देने के सख्त निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वाले या अनुचित साधनों (नकल) का प्रयोग कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी परीक्षार्थियों से शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….