गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा सचिव अमन जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को नंदगंज स्थित विजय चौरसिया के आवास पर सदर विधायक जै किशन साहू का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के युवाओं एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक जै किशन साहू के स्वागत से हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। अपने संबोधन में विधायक जै किशन साहू ने जन्मदिन पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। जन्मदिन समारोह के उपरांत विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। उपस्थित लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे आयोजन में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विधानसभा सचिव अमन जायसवाल,सेक्टर प्रभारी पंकज, विकास यादव, आनंद चौरसिया,प्रधान प्रतिनिधि कुश सिंह,पंकज जायसवाल,पूर्व सेक्टर प्रभारी अशोक यादव,विशाल पुजारी,किशन जायसवाल,कुलदीप गुप्ता, अभिषेक पासवान,गोलू यादव सहित वैश्य समाज के युवा, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….