Breaking News

गाजीपुर: जंगीपुर विधानसभा के हर घर-घर लगाएं पीडीए का पौधा- विधायक डा. वीरेंद्र यादव   

गाजीपुर। सामाजवादी पार्टी कार्यक्रम जंगीपुर में मासिक बैठक बुलाई गई थी मासिक बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया। मासिक बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेन्द्र यादव विधानसभा जंगीपुर के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मुनीलाल राजभर मासिक बैठक को संबोधित करते हुए डॉ वीरेन्द्र यादव जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 1 जुलाई से लेकर के 7 जुलाई तक वृक्षारोपण का कार्य करें। हम अपने विधानसभा जंगीपुर के लोगों को आम का पेड़ देकर कहा कि आप पेड़ लगाइए अपने भी खाइए और अपने बाल बच्चों को खिलाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन को यादगार बनाइए। बैठक के अन्त में विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 2027 में चुनाव की तैयारी में लग जाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी की 2027 में सरकार बनाने में अपना योगदान करें। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता महिला सभा के विधानसभा अध्यक्ष सुनिता यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष रुकमीना यादव व ,सुभाष यादव, दारा यादव जी, गिरधारी, राधे सिंह, विक्रम, विजय कुमार, रामविलास, शिवमुनि पासी, पंकज कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र गोंड, अजय तिवारी, चंद्रभान गुप्ता, कौशल किशोर, बुधरामपाल, राजेश कश्यप, सचिन कुशवाहा, राकेश खरवार,ओमप्रकाश यादव, नथुनी विश्वकर्मा, अशोक राम, अमित कुमार ठाकुर,ब्लाक प्रभारी/ जोनल प्रभारी/ सेक्टर प्रभारी/ सह सेक्टर प्रभारी/ सेक्टर प्रवेक्षक/ सह सेक्टर प्रभारी/ बुथ प्रभारी/ सभी फ्रंटलो के पदाधिकारी/ विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी/ वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे। मासिक बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: प्रकाशनगर उपकेंद्र में 4 जुलाई को बिजली आपूर्ति एक घंटे रहेगी बाधित

गाजीपुर। नगर के 132 केवी ट्रांसमिशन अंधऊ उपकेंद्र पर स्विचयार्ड में बसवारी (रखरखाव) का कार्य …