Breaking News

बीएचयू में राष्ट्रीय ओरल हाइजीन डे पर दंत रोगों की रोकथाम के उपायों से मरीजों को किया गया जागरूक

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दंत चिकित्सा संकाय द्वारा राष्ट्रीय ओरल हाइजीन डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दंत चिकित्सा संकाय में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों को मौखिक स्वच्छता (ओरल हाइजीन) के महत्त्व तथा दांतों की देखभाल के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित रूप से सही विधि से दांतों की सफाई, संतुलित आहार तथा समय-समय पर दंत परीक्षण कराकर दांतों एवं मसूड़ों से संबंधित अनेक बीमारियों की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है। मरीजों को सही तरीके से ब्रश करने, दंत स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता परिहार ने किया। इस अवसर पर दंत चिकित्सा संकाय के संकाय प्रमुख डॉ. एच. सी. बरनवाल, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. टी. पी. चतुर्वेदी, डॉ. अदित, डॉ. अंजू, डॉ. अजित सहित संकाय के छात्र तथा शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: भाजपाईयो ने निकाली गुरू रविदास समरसता संकल्‍प यात्रा

गाजीपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता …