लखनऊ। प्रख्यात कीट विज्ञानी, लेडीबर्ड विशेषज्ञ एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष, सेवानिवृत प्रो. ओंकार को विज्ञान संवर्धन योजना के अंतर्गत National Academy of Sciences, India (NASI) Senior Scientist के प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन वैज्ञानिक योगदान, शोध एवं अकादमिक उपलब्धियों की महत्वपूर्ण मान्यता है। प्रो. ओंकार को 2015 में NASI Fellow चुना गया था। NASI के आधिकारिक Fellows Directory में उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष तथा लेडीबर्ड बीटल्स की जीवविज्ञान, पारिस्थितिकी एवं व्यवहार तथा कीट जैव-नियंत्रण के विशेषज्ञ के रूप में दर्ज किया गया है। प्रो. ओंकार ने लेडीबर्ड बीटल्स पर व्यापक एवं अग्रणी शोध किया है। उनके अध्ययन में शिकार-शिकारी संबंध, नरभक्षण, प्रजनन व्यवहार, तापमान, तथा जैव नियंतरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। उनके नाम 300 से अधिक शोध प्रकाशन हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रो. ओंकार का शैक्षणिक जुड़ाव दशकों पुराना रहा है और उन्होंने प्राणी विज्ञान तथा कीट विज्ञान में अनेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है। प्रो ओंकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरस्वती सम्मान से भी सम्मानित किये गये हैं। NASI Senior Scientist के रूप में वे अगले तीन वर्षों तक शोध, वैज्ञानिक प्रकाशन तथा Science and Society से जुड़े कार्यक्रमों में योगदान देंगे। NASI Senior Scientist के रूप में प्रो. ओंकार का कार्यकाल अगले तीन वर्षों का होगा। इस अवधि के लिए उन्हें ₹50,000 प्रति माह का समेकित मानदेय प्रदान किया जाएगा तथा शोध एवं संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए ₹1 लाख प्रतिवर्ष का Contingency Grant भी उपलब्ध कराया जाएगा।”यह नियुक्ति उनके दशकों लंबे वैज्ञानिक सफर और लेडीबर्ड अनुसंधान एवं जैविक कीट नियंत्रण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को एक नई राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करती है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….