वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में वाईआई वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के विचारों, नवाचार और समाधान आधारित सोच को मंच प्रदान करने वाले ‘फ्यूचर 6.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रीय चुनौतियों से जुड़े अपने विचार, मॉड्यूल और समाधान प्रस्तुत किए। फ्यूचर 6.0 युवाओं को वास्तविक समस्याओं के व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। प्रतियोगिता में ‘स्वास्थ्य साथी’ टीम ने प्रथम, ‘आइडिया पटाखा’ ने द्वितीय तथा ‘ट्रू थिंकर’ टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपने मॉड्यूल को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में छात्रों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा और सामाजिक समावेशन जैसे विषयों से जुड़े समाधान प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईएफएस अधिकारी डॉ. रवि सिंह, मुख्य वन संरक्षक, वाराणसी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाईआई के चेयर हर्ष जैन ने संस्था की स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं के विचारों को उचित मंच देकर उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास से जोड़ना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। युवा के चेयर तेजस कुमार ने भावी योजनाओं एवं कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इं. अंकित मौर्य एवं डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा के चेयर शगुन डालमिया, को-चेयर विनायक अग्रवाल, आयुष्मान सिंह, रोहित गुप्ता, दिव्यांशु राय, रजत,राखी माहेश्वरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्तुति श्रीवास्तव व निकुंज श्रीवास्तव ने किया, जबकि जूही ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. अनुजा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर रोहित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….