Breaking News

गाजीपुर: वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती सपा कार्यालय समता भवन पर जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। गोपाल यादव ने कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में समर्पण के बजाय संघर्ष का रास्ता स्वीकार किया। वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान सदैव भारत के इतिहास में अमर रहेगा। आज उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व सम्मान की भावना पैदा करने का संकल्प लेना चाहिए। तत्पश्चात समाजवादी पीडीए जिला कमेटी की बैठक के संयोजकगण  सुशील जायसवाल,  जयराम भारती व  राजेश गोड़ के उपस्थिति में संपन्न हुई। सभी पीडीए संगठन के लोगों ने 2027 में पुनः समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, जयराम भारती, राजेश गोड़, सदानंद यादव, कन्हैयालाल लाल विश्वकर्मा, अमित ठाकुर, सत्येंद्र कुमार गोड़, सुरेंद्र जायसवाल, सीताराम भारती प्रभुनाथ राम, गुरचरन राम, रामजीत राम, श्याम कन्नौजिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में एमजेआरपी के छात्र दिव्‍यांशु ने स्‍वर्ण व गंगेश ने प्राप्‍त किया कांस्‍य पदक

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप- 2026 मे महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक …