Breaking News

बीएचयू द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 3843 अभ्‍यर्थियो ने लिया भाग

वाराणसी! काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सेन्ट्रल हिन्दू बॉएज़ स्कूल, सेन्ट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल, तथा रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टी.जी.टी.) एवं प्राइमरी अध्यापक (पी.आर.टी.) के 25 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु वाराणसी समेत देश के विभिन्न शहरों में स्थापित केन्द्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई। आगरा, अलीगढ़, बरेली, बेंगलुरु, भोपाल, देहरादून, गोरखपुर, झाँसी, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मोहाली, मुरादाबाद, मुज़फ्फरनगर, नई दिल्ली, नोएडा, पटना, प्रयागराज, राँची, एवं ठाणे के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर गणित, उर्दू, होम साइंस, ज्योतिष, दर्शन, शारीरिक शिक्षा, तथा संगीत (वाद्य) विषयों के रिक्त पदों हेतु दो शिफ्ट में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें कुल 3843 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों समेत विभिन्न शिक्षण पदों के लिए विज्ञापन संख्या 24/2023-24 के अंतर्गत नियुक्ति प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में शेष पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित है।

Image 1 Image 2

Check Also

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बीएचयू परिसर, कुलपति ने किया ध्‍वजारोहण

वाराणसी! काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के …