Breaking News

ब्रेनोब्रेन वंडरकिड प्रतियोगिता में डालिम्‍स सनबीम गांधीनगर और सेंट जांस के बच्‍चो ने दिखाया प्रतिभा  

​गाज़ीपुर! ब्रैनोब्रेन संस्था की ओर से रविवार को सेंट जॉन्स स्कूल और पिछले 13 अगस्त को DALIMSS SUNBEAM GANDHI NAGAR में ‘ब्रैनोब्रेन वंडरकिड’ नेशनल लेवल प्रतियोगिता का सकुशल आयोजन संपन्न कराया गया। इस वृहद प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रमुख स्कूलों के करीब 1500 बच्चों ने भाग लेकर अपनी तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।​ब्रैनोब्रेन गाज़ीपुर सेंटर की “हेड रंजना राय ” ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा एल.के.जी. व यू.के.जी. से लेकर कक्षा 1 से 8 तक (4 से 14 वर्ष की आयु वर्ग) के बच्चों ने हिस्सा लिया।​इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बच्चों के अभिभावकों का भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करना रहा तथा इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को आने भविष्य बौद्धिक, तार्किक क्षमता  का विकास और भविष्य में competition के पैटर्न  के बारे मे पहलें से  ही जानकारी प्रदान करना है , कार्यक्रम के सफल आयोजन में DALIMSS GandhiNagarnagar की डायरेक्टर प्रेरणा राय जी, और  डायरेक्टर हर्ष राय जी और  पूरे  स्टाफ का  अभूतपूर्व योगदान रहा, एवम st. John’s के principal U.Anand sir, गीता सिंह, अर्चना राय, श्वेता सिंह, सुमन, अंजू, विजयलक्ष्मी व अन्य अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बीएचयू परिसर, कुलपति ने किया ध्‍वजारोहण

वाराणसी! काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के …