Breaking News

नंदगंज के चोचकपुर पर स्थित श्री बाल रूप हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

गाजीपुर। नंदगंज के चोचकपुर मोड़ स्थित बाल रूप हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन एवं पूजन किया गया। भक्तों ने हवन-पूजन में भाग लेकर भगवान श्री बाल रूप हनुमान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। क्षेत्र के लोगों ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सायंकाल मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें नंदगंज बाजार सहित आसपास के गांवों और क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का दर्शन-पूजन करने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में एमजेआरपी के छात्र दिव्‍यांशु ने स्‍वर्ण व गंगेश ने प्राप्‍त किया कांस्‍य पदक

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप- 2026 मे महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक …