वाराणसी। श्रावण के तृतीय सोमवार को बिरला ‘स’ छात्रावास में रुद्राभिषेक का दिव्य कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रावास के संरक्षक गण सत्यप्रकाश पाल, विकास कुमार सिंह एवं अभय कुमार साथ ही साथ छात्रावास तथा संकाय के सैकड़ों छात्रों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से मध्याह्न 12 बजे के मध्य संपन्न हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। इस दिव्य कार्य के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालय के भविष्य के लिये मंगलकामनाएं की। छात्रावास संरक्षक गण इस मंगल कार्य से अभिभूत हैं साथ ही वे सदैव छात्रों को ऐसे उत्तम कार्य की प्रेरणा देते आये हैं। श्री पाल सर का कहना है कि वे सदैव बच्चों के हित में रहे हैं तथा कार्य करते आए हैं, आगे भी ऐसे ऊर्जा और सकारात्मकता युक्त बच्चों के हित में विभिन्न कार्य करते रहेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….