गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया! बिरनो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी हरिकेश राम (27) पुत्र रामचंद्र राम और मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी सोनू राम (25) पुत्र रामशीष राम रविवार रात ददरी घाट से गंगाजल लेकर महाहर धाम जल चढ़ाने गए थे। सोमवार को जलाभिषेक के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन पर डिवाइडर पार करते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जहां सोनू राम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया!थानाध्यक्ष शिवमणि तिवारी ने बताया की घायलों के परिजनों द्वारा तहरीर ले लिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है!
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….