Breaking News

गाजीपुर: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत एमजेआरपी की छात्रा निखिता यादव का हुआ चयन

गाजीपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान महात्मा ज्योतिबा राव फुले पी०जी० कॉलेज अदिलाबाद जगदीशपुर मोहम्मदाबाद गाज़ीपुर की प्रतिभाशाली छात्रा निखिता यादव पुत्री विमलेश यादव ग्राम- परानपुर गाजीपुर को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षा योजना रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी के अंतर्गत निःशुल्क स्कूटी योजना लिस्ट में नाम आने से खुशी का माहौल रहा है। यह उपलब्धि निखिता यादव के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नक़ल विहीन परीक्षा और निरंतरता के आधार पर हासिल हुई है, इस विशेष उपलब्धि पर महात्मा ज्योतिबा राव फुले पी०जी० कॉलेज में उत्सव का माहौल रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापक में निखिता यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन भूतपूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि निखिता कि यह सफलता पूरे संस्थान और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। निखिता यादव के परिश्रम से प्रेरणा लेकर अकादमी में अन्य छात्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मायावती ने अखिलेश यादव पर किया हमला, कहा- जाट समाज से माफी मांगे सपा

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर …