Breaking News

बीएचयू के पूर्व छात्र प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विधि संकाय को यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संकाय के विशिष्ट पूर्व छात्र, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन उच्चतम न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली संस्थाओं में से एक है। प्रदीप राय ने अपनी एल.एल.बी. (1998 बैच) की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि संकाय से प्राप्त की तथा तत्पश्चात विधि व्यवसाय में एक विशिष्ट पहचान बनाई। वे वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।प्रो. प्रदीप कुमार सिंह, संकाय प्रमुख, विधि संकाय, बीएचयू, ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदीप राय को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा:“यह संपूर्ण काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। प्रदीप राय की यह उपलब्धि हमारे संस्थान के प्रत्येक छात्र के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उनके सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल की कामना करता हूँ।”विधि संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, प्रदीप राय को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है तथा SCBA अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल की सफलता हेतु शुभकामनाएं व्यक्त करता है।

Image 1 Image 2

Check Also

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में रिसर्च टीम ने बनाई हाई प्रोटीन आइसक्रीम, करक्यूमिन से भरपूर

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश …