गाजीपुर। संत रविदास समरसता कलश यात्रा मंगलवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जमानियां विधानसभा पहुंची। बुधवार को जमानियां विधानसभा के नगसर, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कलश का श्रद्धा और सम्मान के साथ पूजन किया गया।मंगलवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा के कालूपुर, उधरनपुर, रेवतीपुर पूर्वी, हसनपुरा नौली सहित विभिन्न स्थानों पर पूजन-अर्चन के उपरांत कलश यात्रा जमानियां विधानसभा में विश्राम के लिए पहुंची। बुधवार को पूर्व विधायक सुनीता सिंह के नेतृत्व में भदौरा से यात्रा पुनः प्रारंभ हुई। भदौरा पुलिस चौकी, भदौरा अनुसूचित बस्ती, गहमर फकीरपुर, बारा, देवकली होते हुए दिलदारनगर मंडल के धनारी पूर्वी, उसीया, बहुआरा और बक्शी में श्रद्धापूर्वक कलश पूजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उनकी वाणी और विचार समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता तथा बंधुत्व के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। समरसता कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का पवित्र संकल्प है।उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समरस, सशक्त एवं संगठित समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम संयोजक राजेश सोनकर, विनोद खरवार, भदौरा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, जयप्रकाश मौर्य, पप्पू कुशवाहा, हरदेव कुशवाहा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह, विनोद पांडेय, जवाहर राम, मंगलाराम, कनकराज राय, लालमोहन बिन्द, राजेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुशवाहा ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….