Breaking News

शहीद दिवस पर भाजपा नेता पीयूष राय ने अष्‍ट शहीदो को किया नमन, कहा- वीर सपूतों की शहादत हमेशा प्रेरणा देती रहेगी

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज 18 अगस्त को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अगस्त क्रांति 1942 के दौरान 18 अगस्त को ग्राम शेरपुर निवासी डाॅ. शिवपूजन राय के नेतृत्व में ऋषेश्वर राय, बंसनारायण राय, रामबदन उपाध्याय, वशिष्ठ नारायण राय, वंशनारायण राय, नारायण राय और राजनारायण राय समेत वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। वीर शहीदों ने मुहम्मदाबाद तहसील से यूनियन जैक का झंडा उतारकर तिरंगा फहराया और तहसील को आजाद घोषित किया था। शहीद दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित लोगों ने अष्ट शहीदों समेत सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग एवं देशभक्ति को नमन किया।झंडारोहण में शामिल भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि मुहम्मदाबाद की धरती के वीर सपूतों का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। अगस्त क्रांति के दौरान अष्ट शहीदों ने जिस साहस और देशभक्ति का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेने का दिन है। उनके बलिदान और राष्ट्रभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: बरगांव हथौरी के स्‍व. डोमा को मिला ग्राम रत्‍न सम्‍मान

गाजीपुर! नागपंचमी पर्व के अवसर पर मां काली मंदिर समिति  बरगाँव हथॊङी द्वारा चतुर्थ नागरिक …