Breaking News

सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को दिया तोहफा, कैशलेस इलाज के साथ बढ़ाया भत्‍ता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार (18 अगस्त) को गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने जवानों और उनके परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये की मुख्यमंत्री कैशलेस इलाज की सुविधा और 600 रुपए प्रतिदिन भत्ता का ऐलान कर सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जो प्रगति प्रदेश के अंदर हुई है, यह प्रगति सामूहिक प्रयास का परिणाम है. पहले की सरकारों के एजेंडे में डेवलपमेंट नहीं था. उनका विकास केवल सैफई सिंडिकेट के विकास तक सीमित रह गया था. उनका स्वयं का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए, इसीलिए दंगा, गुंडागर्दी और खजाने को लूटपाट करवाते थे। जब समग्रता के साथ कोई सरकार सोचती है, तो सर्व समावेशी विकास की बात करती है. इसमें हमने गांव, गरीब, नौजवान और महिलाओं की बात की, तो हमने जवानों की बात भी की. गांव, गरीब, युवा, महिला, अन्नदाता किसान की खुशहाली के लिए कार्य करना है. सरकारी कर्मचारियों और जवानों और उनकी खुशहाली के लिए भी कार्य करना होगा. गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर के सपूत मुकेश यादव को राष्‍ट्रीय सामाचार पत्र दैनिक भाष्‍कर करेगा सम्‍मानित

शिवकुमार गाजीपुर। गाजीपुर के सपूत मुकेश यादव निदेशक मुकेश कंट्रक्‍शन कंपनी को देश के राष्‍ट्रीय …