गाजीपुर! नागपंचमी पर्व के अवसर पर मां काली मंदिर समिति बरगाँव हथॊङी द्वारा चतुर्थ नागरिक सम्मान समारोह अनुराग यादव के संयोजकत्व मे आयोजित किया गया। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान, समाज सेवा सम्मान, कर्मठ कार्यकर्ता सम्मान, ग्राम रत्न सम्मान तथा ग्राम के बुजुर्गों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दयाशंकर पाण्डेय एवं रामवचन सिंह यादव को “समाज सेवा सम्मान”, स्वर्गीय राधेश्याम सिंह यादव ‘डोमा’ को भारत रत्न की तर्ज पर “ग्राम रत्न सम्मान”, शिवमूरत यादव को सदभावना पुरस्कार, किसलय, पैगी, अंशु ,पुलकित को कर्मठ कार्यकर्ता सम्मान, आर्ष एवं विपुल को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। शिक्षा, रोजगार एवं खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दीपक यादव , समीर ,नफीस, शिवांग, सुश्री आयशा एवं आर्ष यादव को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्राम के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सामूहिक सम्मान दिया गया। पंच विशिष्ट मुख्य अतिथि सियाराम, धर्मदेव, गौरीशंकर, रामजन्म, अंगनू, काशीनाथ, रामदेव, श्रीपत को आयु में वरिष्ठता के आधार पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे बड़ेपुर, मंडपा, चौकहवा, रसूलपुर, सोन्हुली एवं सइचना के खिलाड़ियों व पहलवानों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लालजी, रम्पत, शिवमूरत, राजेंद्र, कार्यक्रम के संयोजक अनुराग यादव , धर्मदेव, नागेन्द्र , विजय प्रताप, ग्राम प्रधान जितेन्द्र उर्फ दरोगा यादव, रवींद्र यादव, निर्मल, सुब्बा, श्रवण, दारा, हनुमान, महेन्द्र, राजनाथ, मेवा प्रजापति, उमा प्रजापति, मंगला चौबे, अफरोज आलम, शम्भू, रामलाल, चंद्रिका, रामदेव, शिवमूरत, लालजी, विजय, रामवचन यादव आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।अंत मे कार्यक्रम के संयोजक अनुराग यादव ने आये हुए लोगो के प्रति आभार ब्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….