Breaking News

गाजीपुर: सीडीओ ने किया कम्‍पोजिट विद्यालय बीकापुर व बबेड़ी का निरीक्षण, विद्यार्थियो के कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गाजीपुर! मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद द्वारा विकास खण्ड सदर के अन्तर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर एवं कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में कुल नामांकित 205 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 131 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही तथा समस्त अध्यापक उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, मध्यान्ह् भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी। उन्होनें विद्यालय में स्थिति एस्ट्रो लैब का अवलोकन किया, साथ ही कक्षा-1, 2 एवं 3 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़वायी गयी जिसके सापेक्ष सभी ने सकारात्मक उत्तर दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों में चॉकलेट एवं टॉफी का वितरण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का निरीक्षण किया, जिसमें कुल नामांकित 225 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 140 की उपस्थिति रही। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रांगण में पानी लगा  हुआ था जिसकों तत्काल साफ कराने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिये गये। कक्षा-1, 2, 7 एवं 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से कुछ प्रश्न पूछे गयें जिसका सभी ने सकारात्मक उत्तर दियें तथा बच्चों मे चॉकलेट का वितरण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर द्वारा शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुये निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाये साथ ही विद्यालयों में आवश्यक सुधारो के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्दे श दिये गयें। निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी, सदर भी उपस्थित रहें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक समस्‍त विद्यालय 19 अगस्‍त को रहेगें बंद- बीएसए

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि वर्षा और खराब मौसम के …