लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को लेकर बड़ा फैसला किया है. बीते हफ्ते मिश्रा के भांजे अनंत मिश्रा उर्फ अंटू को पार्टी से निष्कासित करने के मायावती के फैसले के बाद सतीश चंद्र मिश्रा को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे थे. इन कयासों पर मायावती के फैसले से विराम लग गया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने एक बयान में लिखा कि – बहुजन समाज पार्टी के काफी लम्बे अरसे से चले आ रहे राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व बसपा शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के कई बार अध्यक्ष तथा बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बसपा के राज्यसभा सांसद रहे सतीश चन्द्र मिश्र को, पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग सम्बंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जो कि खासकर आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में इनकी अहम् भूमिका रहेगी.
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….