Breaking News

गाजीपुर: ग्रेटर नोएडा में 29 सितंबर को होगा अंडर-15 महिला क्रिकेट के खिलाडि़यों का एक्स-रे परीक्षण

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि  अंडर-15 वर्ग में चयनित मंडल की सात महिला खिलाड़ियों का उम्र सत्यापन (TW3/बोन एज टेस्ट) हेतु एक्स-रे परीक्षण 29 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में संपन्न होगा | उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर से अर्चना चौहान, कालिंदी चौहान, आराध्य मौर्या, आरोही राव  और अनुष्का यादव, बलिया से अंचल शर्मा तथा जनपद देवरिया से पूजा कुशवाहा का चयन इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए हुआ है। अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) की प्रक्रिया के तहत यह एक्स-रे परीक्षण 29 सितंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल (प्लॉट नंबर 32, ब्लॉक ए, ओमेगा-I, ग्रेटर नोएडा – 201315) में आयोजित किया जाएगा |  उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षण के समय खिलाड़ियों को अपना अद्यतन (हालिया फोटो युक्त) मूल आधार कार्ड (Original Aadhaar Card) साथ लेकर पहुंचना अनिवार्य है| उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में आधार कार्ड की छायाप्रति स्वीकार नहीं की जाएगी। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समय से रिपोर्टिंग स्थल पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी हैं।

Image 1 Image 1

Check Also

प्रो. किरन लता डंगवाल के शैक्षणिक प्रोजेक्ट का Open Education Conference 2026 में प्रस्तुति हेतु चयन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की प्रो. किरन लता डंगवाल के एक शैक्षणिक प्रोजेक्ट …