Breaking News

गाजीपुर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात में पेंटिंग प्रतियोगिता में अनुकीर्ति प्रथम

गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात में सोमवार को “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सीनियर वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 की बालिकाओं की पेंटिंग स्पर्धा मेंअनुकीर्ति को प्रथम , रोहिणी को द्वितीय और खुशदिल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 9 से 12 की पेंटिंग स्पर्धा में उजाला यादव को प्रथम, सृष्टि कुमारी द्वितीय और शिल्पा कुमारी को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में खुशी कुमारी को प्रथम, उजाला यादव को द्वितीय और अनन्नया खुशी कुमारी को तृतीय स्थान हासिल हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सलोनी प्रजापति को प्रथम, पिंकी कुमारी को द्वितीय और स्वाति कुमारी को तृतीय स्थान मिला । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन प्रतिनिधि प्रोफेसर शोभनाथ यादव ने  प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने अभि प्रेरणात्मक आशीर्वचनों से उनका उत्साहवर्धन किया।अंत में प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …