Breaking News

गाजीपुर: रोटरी क्लब का विशेष स्वास्थ्य शिविर 1 अक्टूबर को, देश भर से आए रोटेरियन विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्ष रो० विनीता सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब गाजीपुर के विशेष आग्रह पर आगामी 1 अक्टूबर को ‘रोटरी परिवार’ के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परामर्श शिविर (ओपीडी) का आयोजन किया जाएगा। रोटरी क्लब गाजीपुर के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रो० संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आयोजित मेगा सर्जिकल मेले की अभूतपूर्व सफलता के बाद, बाहर से आए हमारे रोटेरियन सर्जन लगातार सफल ऑपरेशन्स किए जा रहे हैं | इसी क्रम में 27 सदस्यीय टीम के प्रमुख/चीफ कोऑर्डिनेटर पीडीजी रो० राजीव प्रधान से विचार-विमर्श कर इस शिविर के लिए समय मांगा गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया | इस शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 22 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे | शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, कान, नाक और गला रोग, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एनेस्थिसियोलॉजी (निश्चेतना), प्लास्टिक सर्जरी, मूत्र रोग, हड्डी रोग और दंत शल्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रत्यक्ष परामर्श देंगे | रो० संजीव कुमार सिंह ने समस्त रोटरी क्लब, रोट्रैक्ट क्लब, इनरव्हील क्लब के सदस्यों से अपील की है कि वे अपने परिवार, नाते-रिश्तेदारों और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें | उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से 01:00 बजे तक ट्रॉमा सेंटर की नई बिल्डिंग में कमरा नंबर 5 स्थित रोटरी कैम्प कार्यालय में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) शुरू होगा | मरीजों को देखने का समय दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा। अध्यक्ष रो० विनीता सिंह ने कहा कि यह शिविर पूर्णतया निःशुल्क रहेगा, इसलिए लाभार्थी समय पर पहुंचकर इस विशेष ओपीडी का लाभ अवश्य उठाएं।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …