Breaking News

गाजीपुर: अवकाश के फर्जी संदेश के मामले में बीएसए ने एआरपी से मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में 02 सितंबर 2026 को अवकाश के संबंध में ग्रुप में संदेश प्रसारित किए जाने के मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने एआरपी विज्ञान, सादात रविन्द्र प्रताप से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 02 सितंबर को जनपद गाजीपुर में कक्षा 01 से 08 तक संचालित परिषदीय विद्यालयों में अवकाश होने संबंधी सूचना ग्रुप में प्रसारित की गई, जबकि उक्त तिथि के संबंध में विभाग द्वारा कोई अधिकृत अवकाश आदेश जारी नहीं किया गया था। पत्र में बिना सक्षम स्तर से पुष्टि किए ऐसी सूचना प्रसारित किए जाने को विभागीय आदेशों एवं निर्देशों के प्रति लापरवाही बताते हुए कहा गया है कि इससे शिक्षकों, विद्यालयों एवं अभिभावकों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित एआरपी को निर्देशित किया है कि वह अपना लिखित स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी सादात के माध्यम से प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी।

Image 1 Image 1

Check Also

बीएचयू में कर्मचारियों के लिए फाइब्रोस्कैन जांच सुविधा शुरू

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं …